मनातू मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि
पलामू : पलामू जिले के मनातू प्रखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हुए बहादुर जवानों सुनील राम और संतन मेहता को मेदिनीनगर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। मेदिनीनगर पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर सलामी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्रद्धांजलि समारोह में सीआरपीएफ के आईजी साकेत सिंह, आईजी अभियान माइकल राज, आईजी अनूप बिरथरे, एसपी अभियान अमित रेणु, पलामू जोन आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी नौशाद आलम और पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने नक्सल उन्मूलन के लिए चल रहे अभियान को और तेज करने का संकल्प दोहराया।
शहीदों के सम्मान में आयोजित इस समारोह में स्थानीय प्रशासन और पुलिस बलों ने उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

















