20251008 182425

झारखंड सरकार ने शहीद आरक्षियों के परिजनों को प्रदान की 1 करोड़ 10 लाख की सम्मान राशि, बच्चों के लिए रांची में बनेगा आवासीय विद्यालय

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1 करोड़ 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। यह राशि दोनों परिवारों के बैंक खातों में क्रेडिट की गई। मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Banner Hoarding 1

शहीदों के प्रति सम्मान, परिजनों के साथ संवेदना

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीदों के परिजनों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, “शहीद सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता ने राज्यवासियों की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत को झारखंड कभी नहीं भूलेगा। हमारी सरकार शहीद परिवारों के दुख-दर्द में हमेशा साथ खड़ी रहेगी।” उन्होंने परिजनों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस सम्मान राशि का उपयोग बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए करें।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1

शहीदों के बच्चों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद जवानों के बच्चों के लिए रांची में एक आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा, जो निजी स्कूलों के तर्ज पर संचालित होगा। इस विद्यालय में बच्चों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए झारखंड जगुआर में चार एकड़ जमीन चिन्हित की गई है, और यह विद्यालय पुलिस विभाग द्वारा संचालित होगा।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1

पुलिस परिवार के लिए अस्पताल की योजना

मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक अस्पताल के निर्माण पर भी विचार किया जा रहा है। इस दिशा में जल्द ही कार्य योजना तैयार कर इसे मूर्त रूप दिया जाएगा, ताकि पुलिस परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1

परिजनों को नौकरी और अन्य लाभ

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीदों के परिजनों को सभी लाभ शीघ्र प्रदान किए जाएं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों शहीदों की पत्नियां स्नातक पास हैं और उन्हें पुलिस विभाग में क्लर्क की नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा, पेंशन और अन्य सेवांत लाभों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उग्रवादी कांड में शहीद पुलिस कर्मियों के लिए तय राशि को मिलाकर दोनों परिवारों को कुल 2 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

SNSP Meternal Poster 1

शहीद परिवारों के साथ सरकार

मुख्यमंत्री ने शहीद परिजनों से कहा, “हमारी सरकार आपके दुख को गहराई से समझती है। आप हिम्मत और धैर्य के साथ अपने परिवार को आगे बढ़ाएं। जरूरत पड़ने पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करें, वे आपकी हर संभव मदद करेंगे।”

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1

मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक मनोज कुमार, एजीएम रीना कुमारी, और मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

SNSP Sickle Cell Poster 1

Share via
Share via