रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी: सोमनाथ मुंडा ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी: सोमनाथ मुंडा ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी: सोमनाथ मुंडा ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में आज आयोजित एक गरिमामय पदभार समारोह में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के नवमनोनीत अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राकेश सिन्हा ने सोमनाथ मुंडा को पुष्पमाला और बुके भेंटकर उनका स्वागत किया तथा पदभार सौंपा।

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी: सोमनाथ मुंडा ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार

नवमनोनीत अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसका मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। संगठन हमारी प्राथमिकता है और इसे मजबूत करना मेरा पहला लक्ष्य होगा। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और आशीर्वाद से रांची जिला कांग्रेस कमिटी के प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। प्रदेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करूंगा।”

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी: सोमनाथ मुंडा ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार

कार्यक्रम का संचालन गौरी शंकर महतो ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अनादि ब्रहम, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राकेश गुप्ता, मांगा उरांव, साबिर लोहरा, एनुल हक, अजय साहु, संजय सेठ, राजकिशोर सिंह मुंडा, साबिर अंसारी, तुलसी खरवार, विजय टोप्पो, एतवा उरांव, सोमनाथ गोस्वामी, संजर खान, कार्तिक महतो, मनोहर महतो, कल्याण लिंडा, अर्चना मिश्रा, जगदीश चंद्र, विनोद सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी: सोमनाथ मुंडा ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now