20251021 183603

लातेहार: छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया घाटों का निरीक्षण

20251021 183603

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार: छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया घाटों का निरीक्षण


लातेहार, 21 अक्टूबर : आगामी छठ महापर्व को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को लातेहार के उपायुक्त श उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक श कुमार गौरव ने नगर क्षेत्र के चटनाही और डुरुआ छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर चल रहे सफाई कार्य, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम निर्माण, बेरिकेडिंग, डेंजर जोन की पहचान, विद्युत व्यवस्था और पहुंच पथ की मरम्मत समय पर पूरी की जाए। उन्होंने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही, घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और आपदा-प्रबंधन टीम को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श कुमार गौरव ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष गश्ती दल और निगरानी टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यातायात प्रबंधन को सुचारू रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

उपायुक्त ने कहा, “छठ महापर्व जन आस्था का महान पर्व है। इसे शांति, श्रद्धा और सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।” पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, नगर प्रशासक राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share via
Send this to a friend