love jihad

सनातनी की बेटी लव जिहाद (Love Jihad) का शिकार ! हिन्दू संगठनों का भूख हड़ताल ।

Love Jihad

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक हिन्दू महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और जबरन निकाह करवा कर धर्मान्तरण का आरोप लगाया है। यहाँ पीड़िता ने पुलिस शिकायत में शाहिद अंसारी, अरबाज़ अंसारी और मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सदस्य सहित को नामजद किया है। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने 6 महीने पहले ही उनकी बेटी के अपहरण की धमकी दी थी।
अपहृत नाबालिग की माँ ने घटना की शिकायत केरेडारी थाने में की है। शिकायत में पीड़िता ने अपहरण का मकसद नाजायज धर्मान्तरण और जबरन निकाह की साजिश बताया है। पीड़िता के मुताबिक अपहरण के आरोपित 2 बाइकों पर सवार हो कर आए थे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक तब आरोपित शाहिद के अम्मी-अब्बू अंजुमन कमेटी के सदर हबीब मियाँ के साथ घर में घुस कर बेटी का निकाह करवाने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया है कि तब आरोपितों ने अपनी बात से इंकार करने पर उनकी नाबालिग बेटी जबरन उठा ले जाने का ताव दिया था। शिकायत में यह भी दर्ज है कि इस दौरान आरोपितों ने पीड़ित परिवार से गाँव में बने रहने के लिए हिसाब से रहने को धमकाया था। अंत में अपहृत की माँ ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग भी की है।

हिन्दू संगठनों के भूख हड़ताल के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सजग हुई और लड़की बंगलौर में बरामद की गई है उक्त बातों की जानकारी हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने दी हालांकि पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक ने लड़की के हजारीबाग पहुंचने और न्यायालय में उसके बयान कलमबद्ध करवाने के बाद विस्तार से कैमरे पर बतलाने की बात कही है । साथ ही यह भी बताया कि उक्त लड़की 6 माह पूर्व भी घर से फरार हुई थी उसके बाद थाने में शिकायत हुई और लड़की को वापस लाया गया था हालांकि उस समय लड़की ने यह नहीं बताया कि किसके साथ वह फरार हुई थी अब चुकी आने वाले समय में लड़की के शादी ब्याह में कोई परेशानी ना हो ऐसा सोच कर परिवार के लोग कैमरे पर कुछ बोलने से बचना चाह रहे हैं लेकिन लड़की की मां ने जिस तरह कैमरे पर बयान दिए थे वह हिंदू संगठनों को उबाल लाने के लिए काफी था ।

हजारीबाग से भाजपा के सदर विधायक मनीष जयसवाल ने इस पूरे मामले पर झारखंड सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में यह आम बात हो गई है एक समुदाय विशेष के लोग किसी का भी अपहरण कर कुछ भी कर रहे हैं जिसको देखते हुए इस पर लगाम लगाने की जरूरत है और कार्यवाही करवाने की जरूरत है ताकि एक उदाहरण पेश हो सके ताकि ऐसा आने वाले समय में कोई करने से पहले सौ बार सोचे । हो न हो मामला काफी संगीन है इस पर पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करने की जरूरत है और लड़की से पूछताछ की भी जरूरत है । साथ ही इसके पीछे जो भी है उसे गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की जरूरत है ताकि आने वाले समय में ऐसा कोई करने से पहले सौ बार सोचे ।

Share via
Share via