दुर्गा पूजा में भोग वितरण पर सरकार रोक हटाए : संजय पोद्दार

दुर्गा पूजा में भोग वितरण पर सरकार रोक हटाए : संजय पोद्दार

Share
Link copied

जब सभी व्यवसाय एवं दिनचर्या सामान्य रुप से चालू तो भोग वितरण पर पाबंदी क्यों।

श्री महावीर मंडल डोरण्डा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने नवरात्रा में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में भोग वितरण करने की मांग राज्य सरकार से की है। राज्य सरकार को इस श्रद्धा अभिव्यक्ति वाले कार्य पर रोक हटाने के लिए एक बार गंभीरता पूर्वक विचार करनी चाहिए।
पूजा एवं भोग एक दूसरे के अनुपुरक है ।भोग प्रसाद खाने के लिए लोग सालों इस का इंतजार करते हैं ।जब होटल रेस्टोरेंट बार सहित सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान सहित शादी पार्टी में भोजन समान रुप से प्रारंभ हो चुकी है तो भोग वितरण क्यों नहीं । जिस तरह कोबिड काल में जनहित को ध्यान में रखते हुए कोबिड नियमों का पालन करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भोजन वितरण का काम किया गया सभी समाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को उसमें जोड़ा गया। उसी तरह आम लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार को भोग बनाकर वितरण करने की अनुमति देनी चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow