पिकअप वैन पलटा,1 की मौत 17 घायल

पिकअप वैन पलटा,1 की मौत 17 घायल

Share
Link copied

जामताड़ा से कार्तिक
गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझलाडीह पुस्तकालय के समीप एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई इस घटना में मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के ख़रीओडीह से 17 मजदूर ढलाई का कार्य करने नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमदाहा जा रहे थे। तभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह के समीप पिकप वेन अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दुर्घटना में मलोती हेम्ब्रम(13)वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हों गई। वहीँ 17 मजदूर घायल हो गए। उक्त घटना में गंभीर रूप से घायल 5 मजदूरों को उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस की मदद से पीएमसीएच धनबाद भेजा गया ।जबकि अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर नारायणपुर पुलिस पहुँची एवम मामले की छानबीन में जुट गए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow