Major police crackdown on illicit liquor in Simdega; 957 kg of Java Mahua and 30 liters of Mahua liquor destroyed.

सिमडेगा में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा अभियान, 957 किलो जावा महुआ और 30 लीटर महुआ शराब नष्ट

Major police crackdown on illicit liquor in Simdega; 957 kg of Java Mahua and 30 liters of Mahua liquor destroyed.
Major police crackdown on illicit liquor in Simdega; 957 kg of Java Mahua and 30 liters of Mahua liquor destroyed.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के खिलाफ सिमडेगा पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 23 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में थाना एवं ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।

Deoghar
Advertisement

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 957 किलोग्राम जावा महुआ और 30 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया। इसके अलावा, अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही कई भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RKDF
advertisement

सिमडेगा पुलिस ने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना मिले, तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर दें। पुलिस का मानना है कि जनसहयोग से ही इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now