Major crackdown by Ranchi Police: Two smugglers arrested with 12 kg of opium in Ormanjhi; car with UP registration seized.

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओरमांझी में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, यूपी नंबर की कार जब्त

Major crackdown by Ranchi Police: Two smugglers arrested with 12 kg of opium in Ormanjhi; car with UP registration seized.
Major crackdown by Ranchi Police: Two smugglers arrested with 12 kg of opium in Ormanjhi; car with UP registration seized.

रांची : रांची पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओरमांझी थाना क्षेत्र से 12 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक यूपी नंबर की वर्ना कार, दो मोबाइल फोन और एक चाभी का गुच्छा भी जब्त किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर भारी मात्रा में अफीम लेकर बुंडू से हजारीबाग की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम एवं ओरमांझी थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने रांची-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-20 स्थित भेड़ा पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान यूपी नंबर की एक सिल्वर रंग की वर्ना कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया।

पूछताछ में कार सवार युवकों ने अपनी पहचान रॉबिन राज और सुखलाल मुंडा के रूप में बताई। संदेह होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी कर वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान चालक और सहचालक सीट के पीछे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त बॉक्स से कुल पांच पैकेट बरामद हुए। इनमें 12 किलोग्राम अफीम छिपाकर रखी गई थी। पुलिस की डीडी किट जांच में बरामद पदार्थ अफीम पाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय रॉबिन राज, निवासी टेकारी (गया, बिहार) तथा वर्तमान में ओरमांझी में किरायेदार, और 24 वर्षीय सुखलाल मुंडा, निवासी हेसापीढ़ी, दशमफॉल थाना क्षेत्र, रांची के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सुखलाल मुंडा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में एससी/एसटी थाना में हत्या, दुष्कर्म एवं साक्ष्य मिटाने सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now