माओवादियों नें एक कोयला कारोबारी की गोली मारकर की हत्या.

Share
Link copied

Team Drishti

चतरा : चतरा के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र स्थित सिनपुर डैम में माओवादियों ने सुबह एक कोयला कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान हुई मौत हो गई. वारदात अर्घ्य देने के दौरान हुई। इस बीच पूरे छठ घाट पर अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते हैं सिमरिया एसडीपीओ बचन देव कुजूर, पत्थलगड़ा थाना प्रभारी निरंजन रटकुमार मिश्रा व अन्य घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को घटनास्थल से इंसास की तीन गोली के खोखे और माओवादी पर्चा मिला है. घटना की जिम्मेदारी भाकपा माओवादियों ने ली है.

माओवादियों नें एक कोयला कारोबारी की गोली मारकर की हत्या.

बताया जा रहा है कि अर्घ्य देने के लिए सुबह घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. अर्घ्य देने का कार्यक्रम चल ही रहा था, इसी क्रम में एक के बाद एक तीन गोली की आवाज आयी. जब तक कुछ समझ पाते, तब तक तीन मोटरसाइकिल पर सवार नक्सली भाकपा माओवादी जिंदाबाद जिंदाबाद का नारा लगाते भाग निकले.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow