गांधी मूर्ति के समक्ष जामताड़ा किसान काउंसिल के द्वारा सामूहिक उपवास किया गया.

गांधी मूर्ति के समक्ष जामताड़ा किसान काउंसिल के द्वारा सामूहिक उपवास किया गया.

Share
Link copied

जामताड़ा : आज संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू के शाहादत दिवस के अवसर पर जामताड़ा स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष जामताड़ा किसान काउंसिल के द्वारा सामूहिक उपवास कार्यक्रम रखा गया। इनकी मुख्य मांगे हैं, किसान विरोधी काले कानून को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की है। साथ ही आज के इस कार्यक्रम में जमकर केंद्र सरकार की किसान विरोधी एवं लोकतंत्र विरोधी नीतियों पर हमला बोला गया।

उन्होंने कहा आने वाले दिनों में अगर किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जाएगा तो राष्ट्रीय स्तर पर जो भी आह्वान किया जाएगा जामताड़ा किसान काउंसिल हमेशा तत्परता के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगा। आज के इस कार्यक्रम में किसान काउंसिल के जिला सचिव साबिर हुसैन संयुक्त सचिव चंडीदास पुरी के साथ लखन लाल मंडल सुजीत कुमार मा सचिन राणा मीर कासिम अलका जी अशोक भंडारी अभी लाल हेम राम रेखा मंडल आदि उपस्थित रहे।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow