झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई संपन्न.

झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई संपन्न.

गिरिडीह : झारखंड संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शनिवार को जामतारा पंचायत सचिवालय में झारखंड आंदोलनकारियों की एक बैठक दुलारचंद महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बतौर मुख्य अतिथि झारखंड संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सचिव  दशरथ महतो, इंद्रदेव महतो के साथ साथ बतौर विशिष्ट अतिथि  संघर्ष मोर्चा के गिरिडीह जिला प्रभारी  राज कमल महतो के साथ साथ केंद्रीय समिति के सचिव अनिल वर्णवाल उपस्थित हुए। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की शुरुआत संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए किया गया ।इस दौरान बारी-बारी से सदस्यों ने अपना मंतव्य रखा । वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार चिन्हित कर पेंशन लागू करें तथा अपना दुख व्यक्त करते हुए आंदोलनकारियों ने कहा कि अलग राज्य बनाने में संघर्ष मोर्चा के बहुत सारे लोग शहीद हो गए हैं ,बहुत सारे लोग गोलीकांड में मारे गए परंतु अभी जो भी व्यक्ति जिंदा है उनकी बेबसी देखी नहीं जा सकती। कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए पूरे झारखंड के 24 जिलों में आंदोलन का रूपरेखा तैयार किया जा रहा है ताकि झारखंड सरकार झारखंड आंदोलनकारियों का हक व मान सम्मान जल्द से जल्द दे।

बताया कि कुछ आंदोलनकारियों को पेंशन दिया जा रहा है परंतु वह बहुत ही कम है। बताया कि अब झारखंड आंदोलनकारियों का उम्र भी ढलते जा रहा है इसे देखते हुए इस बार जोरदार रूप से सरकार को चेतावनी और जगाने के लिए झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एक विशाल आंदोलन का रूपरेखा तैयार किया जा रहा है ताकि झारखंड सरकार को नींद से उठाया जा सके। बताया कि आने वाले महीने में डुमरी के केवी हाई स्कूल के मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित होंगे तथा उसी कार्यक्रम में आगे की रणनीति का अमलीजामा पहनाया जाएगा।

इस दौरान प्रदेश संयोजक गोपाल रवानी ,कैला किस्कू, प्रदेश सचिव दर्शन महतो, इंद्रदेव महतो ,चेतलाल महतो, भोला प्रसाद महतो ,टहल महतो ,शोभा हेंब्रम, शिकार हेम्ब्रम, इरशाद खान ,निर्मल महतो ,जगदीश महतो, लालचंद महतो ,गोपाल प्रसाद महतो, लालेश्वर प्रसाद महतो ,सहित दर्जनों झारखंड संघर्ष मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।

गिरिडीह, दिनेश

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now