Massive fire breaks out in a house in Daltonganj; goods worth lakhs reduced to ashes; police investigating.

डाल्टनगंज में मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस

Share
Link copied
Massive fire breaks out in a house in Daltonganj; goods worth lakhs reduced to ashes; police investigating.
Massive fire breaks out in a house in Daltonganj; goods worth lakhs reduced to ashes; police investigating.

डाल्टनगंज (पलामू): शहर के सब्जी मार्केट स्थित लदीगढ़ कॉम्प्लेक्स के सामने शुक्रवार तड़के एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

मकान मालिक अविनाश प्रकाश ने बताया कि आग सुबह 4:30 से 5:00 बजे के बीच लगी। उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना आपसी विवाद से जुड़ी हो सकती है। उनका आरोप है कि कुछ लोग पिछले तीन वर्षों से उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और संभव है कि किसी ने जानबूझकर उनके मकान में आग लगाई हो।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग को आसपास के मकानों और दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अविनाश प्रकाश के अनुसार, आग में घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने घरेलू सामान के नुकसान का अनुमान लगभग 50 हजार रुपये बताया है। वहीं, मकान को भी भारी क्षति पहुंचने की बात कही गई है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आग लगने के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। यदि आगजनी की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।