20250909 210924

जमीअत उलेमा जिला इकाई सिमडेगा के चुनाव में मौलाना मिन्हाजुद्दीन रहमानी पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : मक्का मस्जिद, ईदगाह मोहल्ला में जमीअत उलेमा जिला इकाई का वार्षिक चुनावी अधिवेशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से मौलाना मिन्हाजुद्दीन रहमानी को दूसरी बार जमीअत उलेमा का अध्यक्ष और मौलाना मुहम्मद आसिफुल्लाह मुजाहिरी को महासचिव चुना गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश के महासचिव हजरत मौलाना मुहम्मद असगर मिस्बाही ने की, जो चुनावी प्रक्रिया के पर्यवेक्षक भी रहे। अधिवेशन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष मौलाना मिन्हाजुद्दीन रहमानी, महासचिव मौलाना मुहम्मद आसिफुल्लाह मुजाहिरी, उपाध्यक्ष मौलाना मुहम्मद अयाज कासमी, हाफिज शौकत, मौलाना मुहम्मद हुसैन, उप सचिव हाफिज मुहम्मद अली, हाजी मुहम्मद सूफियान, मौलाना मुहम्मद फिरोज, मौलाना मुहम्मद जफीर, खजांची लुकमान हैदर को चुना गया।

अधिवेशन में जमीअत उलेमा के ऐतिहासिक योगदान, सामाजिक भूमिका और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि जमीअत उलेमा हमेशा से समाज के कमजोर वर्गों की आवाज रही है और देश की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अधिवेशन का समापन देश में अमन व शांति की स्थापना और असम व पंजाब में आए बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए दुआओं के साथ हुआ।

Share via
Share via