मौलाना तहजिबुल हसन रिज़वी का सनटेविटा अस्पताल में गॉलब्लैडर का हुआ ऑपरेशन.
Team दृष्टि
रांची : आज दिनांक 9 दिसम्बर 2020 को झारखंड राज्य हज समिति के सदस्य हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजीब उल हसन रिजवी को पेट मे अचानक उठे असहनीय दर्द के कारण संतेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनके पेट में गोल ब्लैडर का सफल ऑपरेशन किया गया। जहां उनके पेट को लेजर दूरबीन द्वारा ऑपरेशन कर पत्थर निकाला गया।
अभी उनकी हालत खतरे से बाहर हैं। मौलाना की तबीयत की खबर सुनकर उनके शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात कर सेहत्याबी की दुआ की। मिलने वालों में सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकिलुर्रह्मान, पत्रकार आदिल रशीद, मो क़ासिम, मौलाना मूसवी रज़ा, समर भाई आदि पहुंचे।

















