Mayor Sudha Gupta-Saryu Rai controversy put to rest for now

मेयर सुधा गुप्ता–सरयू राय विवाद पर फिलहाल विराम, महिला कांग्रेस ने कहा- भविष्य में महिलाओं पर न हो आपत्तिजनक टिप्पणी

Share
Link copied

Mayor Sudha Gupta-Saryu Rai controversy put to rest for now

By Niraj Tiwari

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा राजनीतिक विवाद फिलहाल थम गया है। कांग्रेस की महिला नेताओं ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन कर इस पूरे विवाद को समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने विधायक सरयू राय से भविष्य में किसी भी महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ आपत्तिजनक या व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करने की अपील की।

RKDF
Adv
इसे भी पढ़ें
धनबाद में ED की बड़ी कार्रवाई: 31 ठिकानों पर छापेमारी, 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज़,1.02 करोड़ नकद जब्त
इसे भी पढ़ें

धनबाद में ED की बड़ी कार्रवाई: 31 ठिकानों पर छापेमारी, 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज़,1.02 करोड़ नकद जब्त

धनबाद में ED की बड़ी कार्रवाई: 31 ठिकानों पर छापेमारी, 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश फ्रीज़,1.02 करोड़ नकद जब्त रांची/धनबाद:…

हजारीबाग: एसपी ने किया कटकमदाग थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
इसे भी पढ़ें

हजारीबाग: एसपी ने किया कटकमदाग थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कटकमदाग थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं लंबित मामलों की समीक्षा…

राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस
इसे भी पढ़ें

राजकीय श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस

देवघर: बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी देवघर में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 का बुधवार को विधि-विधान के साथ भव्य शुभारंभ हुआ।…

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मानगो नगर निगम कार्यालय के बाहर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह रोजाना अपने मेकअप पर हजारों रुपये खर्च करती हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया था। कांग्रेस की महिला इकाई ने इसे महिलाओं की गरिमा और सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

हालांकि, मेयर सुधा गुप्ता की पहल और सुझाव के बाद कांग्रेस महिला नेताओं ने विवाद को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा और प्रदेश नेत्री अपर्णा गुहा ने कहा कि विधायक सरयू राय उनके अभिभावक के समान हैं और वे उनसे अपेक्षा करती हैं कि भविष्य में महिलाओं, विशेषकर बेटी-बहुओं और महिला जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें।

महिला नेताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महिला संगठन विधायक सरयू राय से माफी की मांग नहीं कर रहा है। उनका उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में किसी भी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी न की जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और महिलाओं के सम्मान का ध्यान रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

महिला कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि इस विवाद के समाप्त होने के साथ ही भविष्य में राजनीतिक विमर्श अधिक गरिमापूर्ण और मुद्दा-आधारित होगा, जिससे लोकतांत्रिक परंपराएं और मजबूत होंगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।