जामताड़ा पहुंचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा को घेरा.

जामताड़ा पहुंचे मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा को घेरा.

Share
Link copied

जामताड़ा : जामताड़ा पहुंचे पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा पर पलटवार किया है। भाजपा द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि हेमंत सोरेन सरकार ने चुनाव के पहले यह वादा किया था कि राज्य के बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दी जाएगी लेकिन इस दिशा में हेमंत सरकार फेल है। मामले पर बोलते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा अपने गिरेबान में झांके।

उन्होंने कहा कि राज की सरकार अच्छा काम कर रही है और जनता उसे देख भी रही है इसका ताजा उदाहरण यह है कि हमने पिछले दो उपचुनाव में दोनों सीटें हासिल की है तथा आने वाले मधुपुर चुनाव में भी हमारी जीत होगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास समय प्राप्त है हम जनता के प्रति उत्तरदाई हैं ना कि भाजपा के प्रति उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाई ऊंची राजनीति से भाजपा को बाज आना चाहिए।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow