सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो की मौत.

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो की मौत.

Share
Link copied

गढ़वा : गढ़वा जिले में रफ्तार का कहर तब देखने को मिला जब तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल एवं ट्रक की आमने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोगो की मौत हो गई। घटना के गढ़वा -रंका मुख्य मार्ग के गुलेरिया डोढ़ा की है। गौरतलब है कि गढवा रंका छत्तीसगढ़ मार्ग एनएच 343 पर गुलेरिया ढौडा के आसपास एक ट्रक व पैशन प्रो मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई टक्कर के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो सगे भाईयो की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद ही मोबाइल के जरिए मिली सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गढवा सदर थाना पुलिस प्रशासन व रंका एसडीओ थाना प्रभारी व बीडीओ अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच घटना की पूरी तहकीकात कर मृत लोगों के परिजनों को घटना की सूचना दी व घटना में संलिप्त ट्रक को अपने कब्जे में ले मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए ट्रक को रंका थाना भेज दी दर्दनाक घटना होने से आवागमन भी बाधित होने लगा वह लंबी वाहन की कतार लग गई जिसे तत्परता से प्रशासन ने शव को घटनास्थल से उठा अंत परीक्षण के लिए गढ़वा पोस्टमार्टम हाउस भेज दी।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के माझील भाई चंद्रदेव लोहरा ने बताया कि मेरे दोनों भाई जो सुंदरदेव लोहरा छोटा भाई अर्जुन लोहरा गढ़वा एक विशेष काम से गए हुए थे जो काम होने के बाद अपने घर रमकंडा थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव लौट रहे थे उसी दौरान गुलरिया ढोडा के पास यह घटना घट गई जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow