मंत्री श्री बादल ने किसानों से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की.

Team Drishti.

रांची : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री श्री बादल ने आज नेपाल हाउस स्थित सभागार में किसानों से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. पशुपालन विभाग और इफको किसान के सामंजस्य से यह कार्यक्रम किया गया था, जहां विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीख, पशुपालन निदेशक नैंसी सहाय सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे।

झारखंड के सभी जिले से लगभग 400 किसान टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभाग के साथ जुड़े और उन्होंने कृषि मंत्री सहित एक्सपर्ट के साथ बातचीत की ,उनसे अपने पशुओं के रखरखाव सहित वैक्सीनेशन एवं अन्य चीजों को लेकर बातचीत किया।

पशुपालकों ने पशु से संबंधित तो सवाल पूछे ही वही अपने खेतों में लगे सब्जी सहित अन्य वस्तुओं के विषय में भी उन्होंने जानकारी मांगी, विभागीय मंत्री श्री बादल सहित कृषि सचिव और निदेशक ने त्वरित गति से अपने अधिकारियों को ग्राउंड पर जाकर किसानों के हर समस्या के समाधान करने का निर्देश भी तुरंत दे डाला।

श्री बादल ने कहा कि आने वाले समय में हम कोने कोने के किसानों के साथ इसी तरह लगातार टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और उनके समस्या का समाधान तीव्र गति से हो यह सुनिश्चित करेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow