लालू यादव की बेटी मीसा भारती (Misa Bharti )पहुंची रांची
Ranchi : राजद सुप्रीमो लालू य़ादव की बड़ी बेटी मीसा भारती(Misa Bharti )सोमवार को रांची पहुंची है. मीसा भारती भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधा स्टेट गेस्ट हाउस पहुंची. बता दें कि मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में फैसला आना है. जिसके लिए रविवार को लालू यादव रांची पहुंच चुके है. लालू यादव भी स्टेट गेस्ट हाउस ठहरे हुए है. रांची पहुंचते ही मीसा भारती ने मीडिया से दूरी बना ली. वो किसी भी तरह की बात करने से बचती हुई दिखी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजद के कई वरीय नेता भी पहुंच चुके हैं रांची
मंगलवार को होने वाली सुनवाई से पूर्व राजद के कई वरीय नेता भी रांची पहुंच चुके हैं. रांची पहुंचने वाले नेताओं में राजद के प्रदेश प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव समेत अन्य नेता पहुंच चुके हैं. वही मंगलवार को राजद के कई और बड़े नेता भी रांची पहुंचेंगे.

















