Mission south : बीजेपी ने बनाया मास्टर प्लान

Mission south : बीजेपी ने बनाया मास्टर प्लान

Share
Link copied

Mission south
हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में BJP ने अगले दो साल में 18 राज्य फतेह के साथ-साथ लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता हासिल करने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। अगर यह मास्टर प्लान काम करता है तो 11 राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बचाने में कामयाब हो जाएगी। वहीं, उसे सात नए राज्यों की सत्ता भी मिल जाएगी, जहां अभी भाजपा विरोधी राजनीतिक दल सत्ता में हैं।

इस साल के आखिर तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। इन दोनों राज्यों में अभी भाजपा की सरकार है। ऐसे में चुनाव के लिए पार्टी ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जब कि 2023 में देश के नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना शामिल हैं।

2024 में सात राज्यों में चुनाव होने हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड शामिल हैं। इनमें से हरियाणा, महाराष्ट्र को छोड़कर भाजपा की कहीं भी सरकार नहीं है।

18 राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ भाजपा की नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी है। भाजपा लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की कोशिश में है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow