गोमिया विधायक (MLA) लम्बोदर महतो को जान से मरने की धमकी !

गोमिया विधायक (MLA) लम्बोदर महतो को जान से मरने की धमकी !

Share
Link copied

gomiya  MLA  Lambodar mahto

 

गोमिया से आजसू विधायक लंबोदर महतो को अज्ञात अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है ।घटना रविवार की रात लगभग पौने एक बजे की बताई जा रही है। जब विधायक क्षेत्र भ्रमण से रात को अपने घर पहुंचे थे। उसी दौरान उनके कमरे में जाने के बाद अपराधी गेट के पास आये और उनके पिए से विधायक को मारने की धमकी दी।
विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि इस घटना के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें हमारे क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता जिससे प्रतिद्वंदी घबराए हुए हैं। कुड़मी को एसटी में शामिल कराने का मामला या फिर सफेदपोश कोयला चोरों के खिलाफ लगातार उठा रहे आवाज है। उन्होंने कहा कि इसकी लिखित शिकायत पेटरवार थाने में दे दी गई है और इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक से लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को दी गई है।
वही विधायक के पिए प्रत्यक्षदर्शी सुमित कुमार ने बताया कि रविवार की रात जब विधायक के साथ हम लोग क्षेत्र से लौटे तो वे गाड़ी से उतर कर सीधे कमरे में चले गए जब मैं प्रतिदिन की भांति मेन गेट बंद करने गया तो गेट के अंदर बाहर नकाबपोश अपराधी हाथ में हथियार लेकर विधायक को खोजने लगा और मारने की बात कहने लगा ।उसके बाद गेट गेट को जब बंद किया तो बाहर से अपराधी ने गेट को बंद कर दिया जब इसकी सूचना सुरक्षा गार्ड को दी तो सभी लोग बाहर निकले गेट बंद होने के कारण बाहर जाने में थोड़ी देरी हुई उसके बाद मौके पर पेटरवार थाना पुलिस पहुंची और खोजबीन की तो वहां कोई नहीं मिला। विधायक के आवास में सीसीटीवी जरूर लगा है लेकिन सीसीटीवी खराब पड़ा हुआ है जिस वक्त यह घटना घटी बिजली भी कटी हुई थी इस मामले में पुलिस अब जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow