विधायक और नगर निगम के अधिकारियो ने गिरिडीह छठ घाट का लिया जायज़ा.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरिडीह :- महापर्व छठ पूजा को देखते हुए गिरिडीह के सदर विधायक सुदीप कुमार सोनू और नगर निगम के उप विकास आयुक्त राजेश प्रजापति अपने दल बल के साथ शनिवार को अरगाघाट छठ घाट शक्ति घाट दीनदयाल घाट शास्त्री नगर घाट  और पचम्बा छठ घाट एवं अन्य छठ घाट का दौरा किया इस दौरान नगर निगम के कर्मियों को और बिजली विभाग के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए इस दौरान विधायक सुदीप कुमार सानू ने कहा कि छठ घाट में छठ पर्व को देखते हुए साफ सफाई का कार्य किया जाएगा और बिजली की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी ताकि छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कोई समस्या उत्पन्न ना हो और सभी छठ घाटों का अच्छी तरह से साफ सफाई हो इसके लिए जो भी चीज का जरूरत पड़ेगा उसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े, इसी के मद्देनजर हम लोगों ने आज पूरे शहर के छठ घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान नगर उप विकास आयुक्त राजेश प्रजापति ने कहा कि जहां-जहां छठ घाट में साफ-सफाई का जरूरत है नगर कर्मी जल्द से जल्द  इस कार्य को पूरा करेंगे और शास्त्री नगर घाट में पानी के बहाव के चलते  लोगों को इस पार से उस पार जाने में काफी  परेशानी होती है इसके लिए जगह जगह पर बड़े-बड़े पाइप लगाकर रास्ता बनाया जाएगा ताकि लोगों को इस पार से उस पार जाने में कठिनाई ना हो और छठ पर्व मनाने में दिक्कत ना हो इसके लिए हम लोग लगातार अन्य विभागों से संपर्क कर जिस भी चीज का जरूरत पड़ेगा उसको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा साथ ही गिरिडीह शहरी क्षेत्र में जहां-जहां एलईडी लाइट खराब पड़ा हुआ है उसको जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा ताकि शहर में अंधेरा ना रहे और लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े इस दौरान  जेएमएम के जिला अध्यक्ष संजय सिंह गौरव कुमार अभय रंजय कुमार बरदियार कुमार वार्ड पार्षद अब्दुल्ला मोहम्मद शादाब के इलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow