IMG 20201107 WA0050

कांग्रेस द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली ‘‘खेती बचाओ यात्रा’’ के संबंध में हुई बैठक.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की एक अत्यावश्यक बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, राॅंची में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर उराॅंव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान उपस्थित थे।
बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ दिनांक 09 नवम्बर को आयोजित ट्रैक्टर रैली ‘‘खेती बचाओ यात्रा’’ के संबंध में चर्चा किया गया। बैठक में ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए नेताओं ने अपनी-अपनी राय रखी। जिस तरह से पंजाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली ‘‘खेती बचाओ यात्रा’’ का सफल आयोजन हुआ, उसी तरह झारखण्ड की राजधानी राॅंची में किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली ‘‘खेती बचाओ यात्रा’’ निकालकर किसान विरोधी बिलों का विरोध किया जायेगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नामकुम प्रखंड के रामपुर सावना लकड़ा चैक से ट्रैक्टर रैली ‘‘खेती बचाओ यात्रा’’ पूर्वाह्न 11 बजे निकल कर नामकोम प्रखंड मुख्यालय, नामकुम, राजेन्द्र प्रसाद चैक, विवेकानन्द चैक, डोरंडा, हिनू चैक, बिरसा मुण्डा चैक, होते हुए पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा तक पहुंचेगी, जहां एक सभा का आयोजन किया जायेगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 उराॅंव ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार केन्द्र में बनी है गरीब, मजदूर एवं किसान दिन-प्रतिदिन पीछे होते चले जा रहे हैं। केन्द्र सरकार को चाहिए कि किसानों के विकास के लिए बेहतर कानून बनाये, लेकिन ऐसा न करके किसान विरोधी कानून लाया गया, जिससे कि किसान के द्वारा उपजाए हुए अनाज भाजपा के पूॅंजीपति मित्र कम दामों पर आसानी से खरीद सकें।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डाॅ0 एम0 तौसीफ ने बताया कि ट्रैक्टर रैली ‘‘खेती बचाओ यात्रा’’ में कार्यकारी अध्यक्ष, माननीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व सांसद, जोनल कोआर्डिनेटर, मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, राॅंची महानगर अध्यक्ष, राॅंची ग्रामीण अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

आज की बैठक में जोनल कोर्डिनेटर रमा खलखो, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, प्रवक्ता डाॅ एम तौसिफ, अमूल्य नीरज खलखो, ज्योति सिंह मथारू, प्रभाकर तिर्की, सुरेश कुमार बैठा, अमिताभ रंजन, जगदीश साहु, सलीम खान, ऐनूल हक, केदार पासवान, अजय सिंह, अख्तर अली, भानू प्रताप बड़ाईक, सन्नी टोप्पो, अशोक शर्मा, निरज भोक्ता, अरूण चैधरी, सुंदरी तिर्की, मदन कुमार महतो, नरेन्द्र कुमार लाल गोपी, रविन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share via
Share via