Modi and Trump to meet at the G-7 summit today; key discussions to be held on energy, trade, and West Asia.

G-7 शिखर सम्मेलन में आज मोदी-ट्रंप की मुलाकात, ऊर्जा, व्यापार और पश्चिम एशिया पर होगी अहम चर्चा

Share
Link copied
Modi and Trump to meet at the G-7 summit today; key discussions to be held on energy, trade, and West Asia.
Modi and Trump to meet at the G-7 summit today; key discussions to be held on energy, trade, and West Asia.

नई दिल्ली/फ्रांस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच होने वाली यह बैठक कई महत्वपूर्ण वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात, होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति, ऊर्जा सुरक्षा और अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत और अमेरिका दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं और इस दिशा में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता (ट्रेड डील) अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस पर लगातार बातचीत चल रही है और अगले कुछ हफ्तों में समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह मुलाकात इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत पर भारी टैरिफ लगाने के वॉशिंगटन के फैसले के बाद दोनों देशों के संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिला था। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच यह पहली आमने-सामने की बातचीत होगी, जिस पर दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों की दिशा काफी हद तक निर्भर मानी जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, क्षेत्रीय सुरक्षा और व्यापारिक सहयोग जैसे मुद्दों पर सहमति बनने से भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती मिल सकती है। G-7 सम्मेलन के इतर होने वाली इस बैठक पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजरें टिकी हुई हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।