RSS office in Ranchi attacked with petrol bomb; police investigating.

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस

RSS office in Ranchi attacked with petrol bomb; police investigating.
RSS office in Ranchi attacked with petrol bomb; police investigating.

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला किए जाने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय को निशाना बनाते हुए पेट्रोल बम फेंका। घटना के समय कार्यालय परिसर में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। हमले के बाद स्थानीय लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।