झारखंड में आज मानसून ने किया प्रवेश, अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश।

झारखंड में आज मानसून ने किया प्रवेश, अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश।

Share
Link copied

झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण और अच्छी खबर, झारखंड में आज मानसून ने किया प्रवेश, अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश।

Weather changed in Jharkhand, heavy rain in Ranchi early morning
Monsoon entered Jharkhand today, there will be heavy rain for the next 5 days.

रांची :झारखंड के लिए अच्छी खबर दी है। राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ मानसून ने आज झारखंड में प्रवेश किया है। अगले पांच दिनों में राज्य में भारी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र हिनू के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया की मानसून के प्रवेश के साथ ही पहले दिन राज्य के पूर्व के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि झारखंड के लातेहार, गढ़वा,पलामू, चतरा और हजारीबाग जिले में भारी से भारी बारिश देखने को मिलेगी।

अच्छी बारिश के साथ मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि मानसून के प्रवेश के साथ वज्रपात की घटना भी देखने को मिलती है। ऐसे में लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार मानसून के दौरान सामान्य से अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि बारिश के वितरण में कुछ असमानता हो सकती है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow