कृषि मित्रों के बीच बांटे गए सरसों के बीज.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह :- गिरीडीह के डुमरी प्रखंड के कृषक मित्रों के बीच डुमरी कृषि तकनीकी पदाधिकारी के हाथों सरसों का बीज का वितरण किया गया। इस दौरान डुमरी तकनीकी कृषि तकनीकी पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सरसों का बीज का वितरण कृषक मित्रों के बीच बृहद रूप से किया गया है ताकि अपने संबंधित गांव में जाकर किसानों को सरसों लगाने हेतु प्रेरित करें ।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई को देखते हुए किसानों के बीच सरसों का बीज इसलिए वितरण किया जा रहा है ताकि किसान अपने अपने भू भागों में सरसों का पैदावार कर सके तथा डुमरी के साथ-साथ गिरिडीह जिला को सरसों की खेती में आत्म निर्भर बन सके। इस दौरान लगभग 50 कृषि मित्रों को सरसों का बीज निशुल्क प्रदान किया गया ।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now