आने जाने वाले रास्ता को जेसीबी से कटवा देता है भू माफिया नविन सांगा नामकुम

आने जाने वाले रास्ता को जेसीबी से कटवा देता है भू माफिया, नामकुम

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नगर के ग्रामीण इन दिनों भु माफिया नवीन सांगा से परेशान है,नवीन सांगा आये दिन ग्रामीणों के आने जाने वाले रास्ता को जेसीबी से कटवा देता है जिसके चलते आये दिन ग्रामीण हादसे का शिकार हो रहे है।कितने ग्रामीणों की उस गड्ढे में गिर कर हाथ पैर भी टूट चुके है आलम ये है स्वर्ण रेखा नगर तक साइकल क्या एम्बुलेंस भी नही पहुँच पा रही है जिसके चलते बीमार हो या घायल मरीज उसे लोग कंधे के सहारे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।जब इसका विरोध ग्रामीण करते है तो भु माफिया नवीन सांगा जान से मारने और एसटी -ऐसी थाना में केस करने की धमकी देते है।
इन्हे भी पढ़े :- 21 महीने में भारत की सबसे निकम्मी सरकार बन गयी हेमन्त सरकार: दीपक प्रकाश*
इस सारे मामले की जानकारी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,विभागीय अधिकारी,रांची के सांसद संजय सेठ,विधायक राजेश कच्छप ,डीसी,एमपी,थाना,अंचल समेत कई जगहों पर आवेदन देकर जानकारी दी है।इसी दरमियान आज मौके पर सांसद संजय सेठ ने लोगे की समस्या सुनी और डीसी से बात कर समस्या का हल निकालने का भरोसा दिया और नवीन सांगा पर करवाई करने की बात कही।गौरतलब है कि सैकड़ो ग्रामीण पिछले 20 से 25 साल से इस इलाके में रह रहे है,जिस जमीन पर नवीन सांगा ने कब्जा किया है वो जमीन पर मिलिट्री की पानी टंकी बनी हुई है जो सरकार जमीन कहलाती है और कुछ जमीन सिकमी रैयती है जिसे वो अपना कहते है।पीड़ितों का कहना है कि ग़ैरक़ानूनती तरीके से दूसरे की जमीन पर कब्जा कर दबंगई और पैसा के लालच में रास्ता काट कर धमका रहे है नवीन सांगा,पीड़ितों ने कहा कि जबरदस्ती जहां तहां रोड काट कर इट पत्थर गिरा कर हमलोगो को परेशान किया जा रहा है जब हम सभी विरोध करते है तो जान से मारने की धमकी देते और घर पर गुंडों तक भेजते है।।।बाईट,खुशबू सिंह,पीड़ित।बाईट,मृत्युंजय मिश्रा ,पीड़ित।
इन्हे भी पढ़े :- रामगढ़, पटेल चौक और नया मोड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का हुआ स्वागत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via