सारंडा जंगल में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़
चाईबासा : झारखंड के सारंडा जंगल क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ पश्चिम सिंहभूम जिले के घने जंगलों में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने विशेष अभियान चलाया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सुरक्षा बलों की टीमों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और मुठभेड़ वाले स्थान से हथियार तथा अन्य सामग्री बरामद करने की कोशिश जारी है।
पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच-पड़ताल कर रहे हैं। अभी तक किसी जवान के हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
















