Not a single valid voter should be left out of the voter list: Vinod Pandey.

एक भी वैध मतदाता मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए : विनोद पाण्डेय

Share
Link copied
Not a single valid voter should be left out of the voter list: Vinod Pandey.
Not a single valid voter should be left out of the voter list: Vinod Pandey.

पलामू: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से मंगलवार को पलामू के चंद्रा रेजिडेंस में बूथ स्तरीय सम्मेलन सह बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के महासचिव विनोद पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बीएलए-2 सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में विनोद पाण्डेय ने कहा कि एक भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल रहे और किसी भी योग्य मतदाता का नाम न कटे, यह सुनिश्चित करना सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि झामुमो के कार्यकर्ता हमेशा जमीनी स्तर पर लोगों के बीच रहकर काम करते हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

प्रशिक्षण शिविर में बीएलए-2 सदस्यों को मतदाता सूची पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार और संगठनात्मक दायित्वों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने और नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से अपने-अपने बूथ क्षेत्रों का दौरा करने और मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने की अपील की गई।

कार्यक्रम में संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने का संदेश भी दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने तथा एसआईआर के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न छूटने देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी, चंदन सिन्हा, सुशीला मिश्रा, सलोनी टोप्पो, हाजी ललन, जुगल चंद्रवंशी, रंजन चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बीएलए-2 सदस्य उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।