SUPRIM COURT OBC

OBC मुद्दे पर पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 4 मई को

Share
Link copied

झारखण्ड के पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में किया केस  पर सुनवाई अब चार मई को होगी।  आज पंचायत चुनाव में OBC  जाति के प्रत्याशियों को आरक्षण देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई.

सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अभिजीत मणि त्रिपाठी ने पक्ष याचिकाकर्ता C.P.CHOUDHARY की और से रखा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  अदालत ने सुनवाई करते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 मई की तिथि निर्धारित की है. 4 मई को होने वाली सुनवाई में क़ानूनी बिंदुओं पर सुनवाई है. झारखंड सरकार इस मामले में अपना जवाब अदालत में दाखिल कर चुका है. राज्य सरकार की ओर से पल्लवी लाँगर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुईं.
 गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर झारखंड में पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण देना सुनिश्चित किये जाने की मांग की है.
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow