जमीन विवाद में एक की हत्या.

Share
Link copied

गिरीडीह, दिनेश. 

गिरीडीह : गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीहोडीह के आदर्श नगर में भागीरथ यादव नामक एक व्यक्ति की हत्या उसके रिश्तेदारों ने जमीन विवाद को लेकर कर दी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या की खबर पर मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

स्थानीय लोगो के अनुसार इस घटना को अंजाम देने में मृतक के रिश्तेदार प्रीतम यादव समेत उसके बेटों कि हाथ है जो घटनास्थल के समीप ही एक घर में घुसकर छिप जाने की संभावना बताई जा रही है। फिलहाल इलाके में एसडीपीओ अनिल सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी सदल पहुंच चुके हैं वहीं इलाके में अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow