भारतीय जनता पार्टी और पूजा समितियों ने किया धरना प्रदर्शन.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : झारखंड सरकार के द्वारा छठ पूजा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का विरोध लगातार जारी है विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ छठ पूजा समिति भी सड़कों पर उतर कर सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे है. इस कड़ी में रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान के समीप बापू वाटिका के समक्ष छठ पूजा समिति के सदस्य ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार से मांग किया है कि लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जो गाइडलाइन जारी करते हुए छठ व्रतियों को नदी और तालाब में आने से मना किया गया है, इस निर्णय को सरकार वापस ले और पुनर्विचार कर नई गाइडलाइन जारी करें.

छठ पूजा समितियों के आंदोलन में सहयोग कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड सरकार हिंदू विरोधी सरकार है , तुगलकी फरमान जारी कर राज्य के लोगों को ठेस पहुंचाने का काम किया है, हम सरकार से मांग करते हैं कि अपने निर्णय को वापस लेते हुए पुनः गाइडलाइन जारी करें.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow