20250404 133842

एएनएम के घर से दिनदहाड़े लाखों रुपये के जेवर और नगदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर दिनदहाड़े चोरी की घटना घटी है। इस बार अज्ञात चोरों ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक एएनएम के शहरकोल स्थित घर को निशाना बनाते हुए घर में रखे हुए 8 से 10 लाख रुपए के सोना और चांदी के जेवर के अलावा नगद रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना नगर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एएनएम ने इस पूरे मामले में अपने पूर्व किरायेदार पर शक जाहिर किया है। उन्होंने बताया गया कि बीते 7 फरवरी को जब एएनएम कुंभ में स्नान करने गई थी तब उनके घर से मोटरसाइकिल की भी चोरी हुई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संदेह के आधार पर किसी व्यक्ति को पीटना कानूनन अपराध, होगी सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम सुलेखा कुमारी शहरकोल स्थित अपने घर में अकेला रहती है। उनके दो पुत्र और एक पुत्री बाहर में कार्यरत है। वहीं बुधवार को सुबह वह पुराना सदर अस्पताल टीकाकरण के कार्य में गई हुई थी, इसी बीच चोरों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।अपराहन को जब अपने घर पहुंची तब उन्हें चोरी की घटना का पता चला। वहीं घटना को लेकर थाना प्रभारी प्रयागराज ने बताया कि एक घर में चोरी हुई है जल्द ही चोरी की घटना का उद्वेदन किया जाएगा।

Share via
Share via