20260106 121915

पलामू: मनातू थाना क्षेत्र में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, 1.114 किलो मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनातू थाना क्षेत्र से 1.114 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुप्त सूचना के आधार पर 05 जनवरी 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) श्री मनोज कुमार झा के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई थी। टीम ने ग्राम चक में छापा मारकर उमाशंकर कुमार और उसके रिश्तेदार राहुल कुमार को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान उमाशंकर कुमार के घर से प्लास्टिक सहित कुल 1.114 किलोग्राम अफीम जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त कर सील किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में संलिप्तता कबूल की। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मनातू थाना कांड संख्या 02/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(b)/29 के तहत दोनों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में उमाशंकर कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से प्लास्टिक में 1.114 किलोग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Share via
Share via