रांची एयरपोर्ट पर 15 जून को मनाया जाएगा यात्री सुविधा दिवस, यात्रियों को मिलेगा विशेष अनुभव

रांची एयरपोर्ट पर 15 जून को मनाया जाएगा यात्री सुविधा दिवस, यात्रियों को मिलेगा विशेष अनुभव

रांची एयरपोर्ट पर 15 जून को मनाया जाएगा यात्री सुविधा दिवस, यात्रियों को मिलेगा विशेष अनुभव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: आगामी 15 जून को देशभर के एयरपोर्टों की तरह रांची एयरपोर्ट पर भी यात्री सुविधा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी यात्रा को अधिक सुखद एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, इस दिन यात्रा करने वाले यात्रियों का विशेष स्वागत किया जाएगा। आगंतुकों को तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा तथा एयरपोर्ट परिसर को आकर्षक रंगोली से सजाया जाएगा। इसके अलावा पौधों का वितरण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

यात्री सुविधा दिवस के दौरान झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। टर्मिनल भवन के अंदर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे यात्रियों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

यात्रियों के आकर्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इसके साथ ही पिछले 12 वर्षों में एयरपोर्ट के विकास और उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जहां यात्री एयरपोर्ट की विकास यात्रा को करीब से देख सकेंगे।