Grand event held at Ranchi Airport on 'Passenger Convenience Day'; passengers received a special welcome.

यात्री सुविधा दिवस पर रांची एयरपोर्ट में भव्य आयोजन, यात्रियों का किया गया विशेष स्वागत

Grand event held at Ranchi Airport on 'Passenger Convenience Day'; passengers received a special welcome.
Grand event held at Ranchi Airport on ‘Passenger Convenience Day’; passengers received a special welcome.

रांची: देशभर के हवाई अड्डों पर सोमवार को यात्री सुविधा दिवस मनाया गया। इसी क्रम में रांची एयरपोर्ट पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर यात्रियों को बेहतर सुविधाओं और सुखद यात्रा अनुभव का संदेश दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पहली उड़ान से रांची पहुंचने वाले यात्रियों के स्वागत के साथ हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से यात्रियों को तिलक लगाकर, फूल भेंट कर तथा पौधे उपहार स्वरूप देकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अनूठी पहल को यात्रियों ने भी सराहा।

यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर एयरपोर्ट परिसर को आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधों का वितरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। टर्मिनल भवन के भीतर आयोजित इन कार्यक्रमों ने यात्रियों को स्थानीय संस्कृति से रूबरू कराया और यात्रा को यादगार बनाने का प्रयास किया गया।

इसके अलावा यात्रियों के लिए विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए, जहां लोग प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ थीम आधारित सेल्फी ले सके। एयरपोर्ट परिसर में पिछले 12 वर्षों में देश के विमानन क्षेत्र और आधारभूत संरचना में हुए विकास को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे यात्रियों ने उत्साह के साथ देखा।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि यात्री सुविधा दिवस का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना, उनकी यात्रा को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाना तथा एयरपोर्ट को यात्री-अनुकूल वातावरण के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यात्री, एयरपोर्ट कर्मी और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now