सड़क दुर्घटना में महाकुंभ से लौट रहे यात्री घायल, दूसरे दुर्घटना में गढ़वा से हजारीबाग जा रहे दो लोग घायल
लातेहार
सड़क दुर्घटना में महाकुंभ से लौट रहे यात्री घायल, दूसरे दुर्घटना में गढ़वा से हजारीबाग जा रहे दो लोग घायल
लातेहार :-लातेहार जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए । घटना मंगलवार अहले सुबह की है ।पहली घटना रांची-चतरा एनएच 22 पर लातेहार जिले के बारियातु थाना क्षेत्र स्तिथ बरनी पेट्रोल पंप के समीप घटी जहां महाकुंभ से लौट रहा एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराया ।
जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों में अमृता देवी 40 वर्ष पति संजय साहू,सोनम देवी 35 वर्ष पति भुवन साहू,भुवन साहू 45 वर्ष सभी लोहरदगा निवासी शामिल है ।सभी घायलों का प्राथमिक उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया ।
वहीं दूसरी दुर्घटना में बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर इचाक ग्राम के पास घटी । जहां गढ़वा से हजारीबाग जा रहा एक अनियंत्रित कार असंतुलित होकर खेत में उतर जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।जिसमें उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिसमें संतन राम 34 वर्ष एवं संजय कुमार 40 वर्ष शामिल है सभी घायलों का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया और उन्हें बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया ।



















