Pavement vendors stage a protest against the Ranchi Municipal Corporation's anti-encroachment drive; traffic jams plague the city for hours.

रांची नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में फुटपाथ दुकानदारों का घेराव, शहर में घंटों जाम

Share
Link copied
Pavement vendors stage a protest against the Ranchi Municipal Corporation's anti-encroachment drive; traffic jams plague the city for hours.
Pavement vendors stage a protest against the Ranchi Municipal Corporation’s anti-encroachment drive; traffic jams plague the city for hours.

रांची: रांची नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में फुटपाथ दुकानदारों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अभियान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

RKDF
Adv

फुटपाथ दुकानदारों का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था और लिखित नोटिस के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अनुचित है। उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा सीधे कार्रवाई की जा रही है, जिससे हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अतिक्रमण हटाने की किसी भी कार्रवाई से पहले कम से कम 30 दिन पूर्व लिखित नोटिस दिया जाए। साथ ही सभी फुटपाथ दुकानदारों का लंबित सर्वे जल्द पूरा कराया जाए और टाउन वेंडिंग कमेटी का चुनाव शीघ्र कराया जाए, ताकि नियमानुसार वेंडरों के अधिकार सुनिश्चित किए जा सकें।

प्रदर्शन के चलते कचहरी चौक समेत शहर की कई प्रमुख सड़कों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इससे आम लोगों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।