भाजयुमो पेट्रोल डीजल मूल्य घटाने की मांग पर किया हेमंत सरकार का पुतला दहन

भाजयुमो पेट्रोल डीजल मूल्य घटाने की मांग पर किया हेमंत सरकार का पुतला दहन

Share
Link copied

आकाश शर्मा/अशोक
रामगढ़।
पेट्रोल- डीजल मूल्य घटाने की मांग पर भाजयुमो ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। भारतीय जनता युवा मोर्चा कैन्ट मंडल के अध्यक्ष तरुण साव के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ सुभाष चौक पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया। इस दौरान भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम में इक्साइज़ घटा कर दाम में कटौती की है।
भाजयुमो पेट्रोल डीजल मूल्य घटाने की मांग पर किया हेमंत सरकार का पुतला दहन

इन्हे भी पढ़े :- झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट रजनीश वर्धन की पत्नी की ओर से दायर किया गया हैवीअस कॉपस,अगली सुनवाई 25 नवंबर को।

इसी तर्ज़ पर राज्य सरकार को भी वैट घटा कर जनता को राहत देनी चाहिए। अपनी मांग को लेकर भाजयुमो उग्र आंदोलन को वाध्य होगी।इस पर हेमंत सरकार ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। मांग को लेकर भजय मौके पर ज़िला अध्यक्ष ठाकुर, ज़िला उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनुराग श्रीवास्तव,मुकेश शाह, तरुण साव, सुदीप मिश्रा, आकाश गुप्ता, शशि शेखर सिंह, कार्यकर्ता रवि कुमार, सौरभ कुमार सुमित कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow