PM IN GARMANY

PM IN GARMANY द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Share
Link copied

PM IN GARMANY

द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में यह मेरा पहला विदेश दौरा है। इससे समझा जा सकता है कि भारत यूरोप को कितनी प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा, “यूक्रेन के संकट के आरंभ से ही हमने तुरंत युद्धविराम का आह्वान किया और इस बात प जोर दिया कि विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र उपाय है। इस युद्ध में कोई विजय पार्टी नहीं होगी। सभी को नुकसान होगा। इसलिए हम शांति के पक्ष में हैं। यूक्रेन संकट में उथल-पुथल के कारण तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। दुनिया में फर्टिलाइजर की कमी हो रही है। इससे विकासशील और गरीब देशों पर बुरा असर होगा। इस संघर्ष के मानवीय प्रभाव से भारत बहुत चिंतित है। हमने अपनी तरफ से यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है।

इसे भी पढ़ें
Akshaya Tritiya :अक्षय का मतलब होता है जिसका कभी भी क्षय ना होना। आज के मुहूर्त पर जो होगा वो निरंतर रहेगा ।
इसे भी पढ़ें

Akshaya Tritiya :अक्षय का मतलब होता है जिसका कभी भी क्षय ना होना। आज के मुहूर्त पर जो होगा वो निरंतर रहेगा ।

Akshaya Tritiya आज अक्षय तृतीया है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त है यानी ऐसी तिथि जिसमें किसी तरह का शुभ…

JPSC Case 60 अधिकारियों को नौकरी में रखना संभव नहीं है ! कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग का मंथन जल्द कोर्ट में रिपोर्ट सौप सकती है ।।
इसे भी पढ़ें

JPSC Case 60 अधिकारियों को नौकरी में रखना संभव नहीं है ! कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग का मंथन जल्द कोर्ट में रिपोर्ट सौप सकती है ।।

JPSC Case JPSC संसोधित रिजल्ट में 60 छात्रों के नौकरी पुनः बहाल करने पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से गए मंतव्य पर…

अस्पताल में नवजात को चूहे ने कई जगह जख्म दिया (child was injured by mice )जानिए पूरा मामला
इसे भी पढ़ें

अस्पताल में नवजात को चूहे ने कई जगह जख्म दिया (child was injured by mice )जानिए पूरा मामला

child was injured by mice झारखण्ड के गिरिडीह जिले के अस्पताल में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है की…

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दी ईद (EID)की मुबारकबाद

पीएम मोदी ने कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भारत और जर्मनी ने हरित हाइड्रोजन कार्यबल स्थापित करने का निर्णय लिया। इसी के साथ भारत यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता वार्ता में त्वरित प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ़ शोल्ज ने मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमला कर रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। मैं व्लादिमीर पुतिन से अपनी अपील दोहराता हूं कि इसे खत्म करो और यूक्रेन से अपने सैनिकों को हटाओ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow