20250314 162925

रांची में रमजान और होली को लेकर पुलिस अलर्ट :  SSP खुद कर रहे मॉनिटरिंग

रांची में रमजान और होली को लेकर पुलिस अलर्ट :  SSP खुद कर रहे मॉनिटरिंग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची :  रांची में होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह फुल एक्शन मोड में है। रांची के विभिन्न चौक चौराहों और मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

होली मिलन समारोह के नाम पर अश्लीलता की हदें पार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद फील्ड में जाकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने रांची के मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद और आसपास के इलाकों में पुलिस बलों से बातचीत की है और सुरक्षा का जायजा लिया है।

शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के सानिध्य में सनातन सरना धर्म के करीबन 200 लोगों ने की घर वापसी

पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा है कि रांची में इस बार दो दिन होली मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह पर रैपिड एक्शन फोर्स,जिला पुलिस और जैप के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि रांची पुलिस पूरी तरह से अपनी जिम्मेवारी निभा रही है। लोग खुशी और आनंद के माहौल में त्योहार मनाएं।

Share via
Share via