POLICE NAXAL ENCOUNTER

चाईबासा में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ , दो नक्सली की मौत .  POLICE NAXAL ENCOUNTER

Share
Link copied

POLICE NAXAL ENCOUNTER

झारखण्ड के चाईबासा जिले में नक्सली अनल के दस्ते के साथ पुलिस के साथ भयंकर मुठभेड़ होने की खबर है। बताया जाता है की इस मुठभेड़ में अनल के दस्ते को भरी नुकसान हुआ है। चाईबासा के कुचाई थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हो रहे इस भीषण मुठभेड़ में 2 नक्सली भी ढेर हो गये। पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। सुरक्षा बलों ने माओवादियों के कैंप को किया ध्वस्त और हथियार भी बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में जिला पुलिस व कोबरा बटालियन के ज्वाइंट ऑपरेशन में दो उग्रवादियों को मार गिराया गया है। दोनों के शव भी बरामद हो गए हैं। हालांकि, अभी तक मारे गए उग्रवादियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान में पुलिस जुटी है। लेकिन एक महिला नक्सली का शव है और एक नक्सली पुरुष है वहीं भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। मालूम हो कि पुलिस जंगल में घेराबंदी कर अभियान चला रही है। हालांकि, मामले आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है।

जिला पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि

शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे के आसपास कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र के बारूदा- सोरूबेड़ा के बीच कोया जंगल में जिला पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के संयुक्त ऑपरेशन में दो नक्सली ढेर हुए हैं। इसकी पुष्टि एसपी आनंद प्रकाश ने की है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी आनंद प्रकाश घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि हार्डकोर नक्सली अनल के दस्ते के क्षेत्र में होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस को देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी हमले में 2 लोग मारे गए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। बता दें कि एसपी आनंद प्रकाश के कार्यकाल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलताएं हाथ लगी है। जिला पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow