रांची में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 10 जुआरी गिरफ्तार, 53 हजार रुपये बरामद

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित कुसई चौक के पास एक मकान में चल रहे अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नगद राशि, मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को सूचना मिली थी कि कुसई चौक स्थित सच्चिदानंद स्कूल के आगे एलवेस्टर के मकान में लंबे समय से अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस उपाधीक्षक हटिया के मार्गदर्शन में डोरंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
दिनांक 5 जून 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर जुआ खेल रहे 10 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम महतो, बिट्ट तिर्की, अजय तिर्की, विजय तिर्की, राहुल कच्छप, जेवियर लकड़ा, शुभम कुमार, परवीन कुमार साहु, अवधेश पाण्डेय और संजीत कुमार राम शामिल हैं। सभी आरोपी रांची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।
छापेमारी में बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 53,000 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां तथा एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















