जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा ने रिया चक्रवर्ती से क्यों मांगी माफी, जानिए क्या है पूरी खबर

जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा ने रिया चक्रवर्ती से क्यों मांगी माफी, जानिए क्या है पूरी खबर

Share
Link copied

जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा ने एक्टर सुशांत सिंह की मौत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर जी न्यूज द्वारा की गयी रिपोर्टिंग के लिए माफी मांगी है। बता दें कि सुशांत राजपूत की आत्महत्या के बाद भारतीय मीडिया ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अभियान चलाया था और उन्हें एक ड्रग अडिक्ट और कातिल के रूप में पेश किया था। लेकिन अब सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में माना है कि सुशांत राजपूत की संदिग्ध मौत आत्महत्या ही थी।

जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा ने X पर एक पोस्ट करते हुए रिया चक्रवर्ती से माफी मांगते हुए अपने पोस्ट में सुभाष चंद्रा ने कहा है कि सुशांत राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी है। मुझे लगता है ऐसा विश्वस्नीय सबूतों के अभाव में हुआ है। अब अस्पष्टता की कोई जगह नहीं है। इसका मतलब ये है कि कोई मामला नहीं बनता है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow