22.11.2021 15.50.45 REC

एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस समेत छह नक्सलियों को होटवार जेल किया गया शिफ्ट

एक करोड़ रूपए के इनामी नक्सली प्रशांत बोस सहित 6 नक्सलियों को रांची के होटवार जेल में शिफ्ट किया गया. सोमवार 22 नवंबर 2021 को भारी सुरक्षा बल के बीच नक्सली प्रशांत बोस उर्फ बूढ़ा उर्फ़ किसान दा और उनकी पत्नी शीला हांसदा सहित 6 नक्सलियों को सरायकेला जेल से रांची के होटवार जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. यह फैसला सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. जिन भी नक्सलियों को रांची के होठवार जेल में शिफ्ट किया गया है, उन नक्सलियों के नाम ऐसे है – वीरेंद्र हांसदा, राजू टुडू, कृष्णा बाहन्दा और गुरुचरण बोदरा समिलित है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन्हे भी पढ़े :-कैसे जंगली हाथियों का तार में फास कर होजाती है मौत ?

सभी नक्सलियों को रिमांड अवधि ख़तम होने के बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया था. जिसके बाद रिमांड की अवधि वापिस से बढ़ाने की मांग की गयी थी, लेकिन इसकी अनुमति नहीं मिली. जिसके बाद ही सभी नक्सलियों को सरायकेला जेल भेज दिया गया था. लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सभी नक्सलियों को विशेष सुरक्षा बल के साथ सरायकेला जेल से रांची के होटवार भेज दिया गया.

इन्हे भी पढ़े :-झारखंड विधानसभा की चयन कमेटी ने बीजेपी से मझिआंव-विश्रामपुर के विधायक रामचंद्र चन्द्रवंशी को झारखंड का उत्कृष्ठ विधायक का सम्मान।

Share via
Share via