लाखों की ठगी करने वाला झोलाछाप डॉक्टर अजय राव गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लाखों की ठगी करने वाला झोलाछाप डॉक्टर अजय राव गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह/संजय

सिमडेगा/जलडेगा: सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की ठगी करने वाले पश्चिम बंगाल के एक झोलाछाप डॉक्टर अजय राव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम अर्शी ने एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि जलडेगा थाना क्षेत्र की निवासी पुष्णा बागे ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला अजय राव जलडेगा में एक मेडिकल दुकान चलाता था और उसने क्षेत्र के कई लोगों से लगभग 2 लाख 7 हजार रुपये की ठगी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अजय राव ने न केवल जलडेगा, बल्कि सिमडेगा और खूंटी जिले में भी कई लोगों से करीब 3 लाख रुपये की अतिरिक्त ठगी की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अजय राव अपनी मेडिकल दुकान का सारा सामान लेकर भागने की फिराक में है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय राव को जलडेगा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार होने के बाद अजय राव ने पुलिस पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार किया और ठगी करने की बात कबूल की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। एसपी ने कहा कि इस तरह के फर्जी डॉक्टरों और ठगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी ताकि आम लोगों को ऐसी धोखाधड़ी से बचाया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow