आदिवासी, मूलवासी के आजीविका, संरक्षण, विकास, पहचान, अस्तित्व के लिए सदन में उठाया आवाज: नमन विक्सल कोंगाड़ी।

आदिवासी, मूलवासी के आजीविका, संरक्षण, विकास, पहचान, अस्तित्व के लिए सदन में उठाया आवाज: नमन विक्सल कोंगाड़ी।

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Wed, 02 Apr 2025 04:44 PM (IST)

आदिवासी, मूलवासी के आजीविका, संरक्षण, विकास, पहचान, अस्तित्व के लिए सदन में उठाया आवाज: नमन विक्सल कोंगाड़ी।

आदिवासी, मूलवासी के आजीविका, संरक्षण, विकास, पहचान, अस्तित्व के लिए सदन में उठाया आवाज: नमन विक्सल कोंगाड़ी।
Raised voice in the House for livelihood, protection, development, identity and survival of tribals and indigenous people: Naman Viksal Kongadi.

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा विधानसभा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर   कहा कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं और उनसे मिले फीडबैक को ध्यान रखते हुए सदन में कई मुद्दों पर आवाज उठाई गई है। आदिवासी, मूलवासी,दलित,पिछड़ा वर्ग के आजीविका, संरक्षण, विकास, पहचान, अस्तित्व के लिए भी आवाज उठाई गई है। स्कूलों में जनजातीय भाषा, संस्कृति की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की बहाली के मुद्दे को भी सरकार के संज्ञान में लाया गया है। आदिवासियों, दलित और पिछड़े वर्ग की जमीन सुरक्षित रहे इसके लिए सीएनटी एक्ट को मजबूती से लागू करने की मांग की गई है। अवैध तरीके से हस्तांतरित जमीन को वापस करने, जंगल और प्रकृति की रक्षा करने के लिए सरकार को परामर्श दिया गया है।

महुआ चुनने के लिए ग्रामीणों को नेट का वितरण करें सरकार

विधायक ने कहा कि आदिवासियों की आजीविका का मुख्य साधन जंगल है। महुआ चुनने के लिए लोग जंगल में आग लगाते है, जिससे जंगल को नुकसान पहुंचता है। विधायक ने कहा कि जंगल भी बचा रहे और ग्रामीणों का रोजगार भी जारी रहे, इसके लिए सरकार ग्रामीण को महुआ चुनने के लिए निःशुल्क नेट का वितरण करें।

चिकित्सकों की कमी की समस्या से सरकार को कराया गया है अवगत

जिले के अस्पतालों में चिकित्सकों की समस्या से भी सरकार को अवगत कराया गया है। इसके लिए सरकार ने सकारात्मक प्रयास का आश्वासन भी दिया है। इसके अलावा जर्जर स्कूलों का जीर्णोद्धार, विद्युत विभिन्न गांव में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने, हर घर नल योजना क्रियान्वयन सही तरीके से करने, हर वर्ग के लोगों को रोजगार देने और पूरे जिले के एक-एक व्यक्ति की समस्या को दूर करने के लिए सदन में आवाज उठाई गई है। जिसका परिणाम देखने को मिलेगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow