Raj Hospital accused of charging ₹22 lakh and negligence in treatment; CM Hemant Soren orders a probe.

राज हॉस्पिटल पर 22 लाख की वसूली और इलाज में लापरवाही का आरोप, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

Share
Link copied
Raj Hospital accused of charging ₹22 lakh and negligence in treatment; CM Hemant Soren orders a probe.
Raj Hospital accused of charging ₹22 lakh and negligence in treatment; CM Hemant Soren orders a probe.

रांची : राज हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही और मरीज के परिजनों से 22 लाख रुपये वसूलने के बावजूद जान नहीं बचा पाने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि मरीज को केवल पैर में फ्रैक्चर होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसे आईसीयू में रखा गया और भारी-भरकम बिल बनाया गया। अंततः मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

राज हॉस्पिटल पर 22 लाख की वसूली और इलाज में लापरवाही का आरोप, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

इस मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रांची के उपायुक्त को टैग करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने निर्देश में कहा कि मामले की तत्काल जांच की जाए और यदि जांच में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सरकार को रिपोर्ट दी जाए।

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब जिला प्रशासन की ओर से मामले की जांच की तैयारी शुरू हो गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।